- करंट से झुलसे रातू को एमजीएम के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, कृत्रिम पैरों के सहारे फिर चलने लगा किशोर
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा
- जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत
Author: Kalyan Kumar Gorai
हर मंगलवार प्रखंड स्तर पर लगेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक कुमार गिरि देंगे परामर्श फाइल फोटो Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराएगी। सिविल कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रथम मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा (माचा), द्वितीय मंगलवार को बहरागोड़ा, तृतीय मंगलवार…
दलमा के काेंकाधासा में वज्रपात से दो किशोर घायल, एमजीएम में भर्ती Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दलमा की पहाड़ी के बीच बसे काेंकाधासा गांव में रविवार को शाम करीब 5 बजे बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने देर शाम करीब 7 बजे दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत में दोनों का इलाज जारी है। घायलों में दीपक सिंह (15 वर्ष) एवं फतू सिंह (17 वर्ष) शामिल हैं जो काेंकाधासा गांव के ही रहने वाले हैं। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मंगल…
खोखरो में अवैध शराब भट्ठियां बंद कराने का महिलाओं ने लिया संकल्प महिला समूहों की बैठक में लिया निर्णय, जरूरत पड़ने पर प्रशासन से ली जाएगी मदद Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखरो स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को महिला समूहों के सक्रिय सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में गांव में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों को बंद कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महिला समूह की सदस्य मंजू वाला महतो ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। शराब के कारण कई…
बोड़ाम के नामशोल निवासी समाजसेवी माखन लाल सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Patamda: बोड़ाम प्रखंड के गौरडीह पंचायत अंतर्गत नामशोल निवासी समाजसेवी माखन लाल सिंह (52 वर्ष) का रविवार सुबह एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, वे पिछले करीब एक सप्ताह से कमर दर्द से परेशान थे और पश्चिम बंगाल के बराबाजार में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह चिकित्सकों ने उन्हें मृत…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में खेल भावना का उत्सव शिक्षक-विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग Patamda : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसएस +2 हाई स्कूल, पटमदा में शनिवार को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को खेल शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके जीवन, समर्पण और खेल के प्रति अनुकरणीय प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेने का संदेश…
पटमदा के हुरूम्बिल निवासी युवक की इमरजेंसी वार्ड से मोबाइल चोरी, अस्पताल में भर्ती मरीज ही निकला आरोपी Jamshedpur : पटमदा के हुरूम्बिल गांव निवासी देवाशीष महतो का मोबाइल फोन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी तत्काल होमगार्ड जवानों को दी गई। इसके बाद जवानों ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चौथी मंजिल पर भर्ती एक मरीज ने ही मोबाइल फोन उठाया था। इसके बाद जवानों ने मामले में संबंधित मरीज से पूछताछ की। बताया…
सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कराई सफाई, हादसे की आशंका हुई कम Patamda : बोड़ाम प्रखंड की रसिकनगर पंचायत की मुखिया अर्चना सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की जेसीबी से सफाई कराई। शनिवार को बड़ासुसनी गांव के तीखे मोड़ के समीप तालाब की मेढ़ पर उगी झाड़ियों को हटाया गया। मुखिया प्रतिनिधि सनातन सिंह लाया और पंसस प्रतिनिधि संजय कुंभकार की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क किनारे की झाड़ियों को साफ कराया गया। सनातन सिंह लाया ने बताया कि बरसात के मौसम में झाड़ियों के बढ़ जाने से सड़क का हिस्सा…
बालिका वर्ग के खो-खो में पहाड़पुर और फुटबॉल में बोड़ाम की टीम रही विजेता बोड़ाम प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत Patamda : बांकादा फुटबॉल मैदान में शनिवार को बोड़ाम प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। प्रतियोगिता में दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, 4×100 मीटर रिले, कबड्डी, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। झमाझम बारिश के बावजूद विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ। खिलाड़ियों ने विभिन्न…
पटमदा के लाल मुकेश की शानदार उपलब्धि, 50 लाख के पैकेज पर चयन Patamda : सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर पटमदा के गोलकाटा गांव निवासी मुकेश कुंभकार ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुकेश का चयन प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय बैंक एचएसबीसी में बैंक मैनेजर के पद पर हुआ है। उन्हें करीब 50 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर कोलकाता में नियुक्ति मिली है। हालांकि, उन्होंने अभी तक पद पर योगदान नहीं दिया है। मुकेश ने देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शुमार आईआईटी कानपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।…
पटमदा के अपो गांव में रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प Patamda : रक्षाबंधन के अवसर पर पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत के अपो गांव में वृक्ष रक्षा बंधन एवं मानव रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मानव और प्रकृति के बीच संबंध को मजबूत करने के साथ ग्रामीणों को पेड़-पौधों और जंगलों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पुजारी ने पहाड़ की पूजा-अर्चना कर किया। पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा संपन्न होने के बाद ग्रामीणों और अतिथियों ने साल के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर जंगल…
