बोड़ाम : माधवपुर पंचायत के पांच ग्राम प्रधान सम्मानित
Patamda: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर सोमवार को माधवपुर पंचायत मंडप में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों के पांच ग्राम प्रधानों को मुखिया शत्रुघ्न सिंह एवं पंचायत सचिव मिहिर महतो ने प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर प्रोत्साहित किया। सम्मानित होने वाले ग्राम प्रधानों में माधवपुर के केशरी मोहन महतो, छोटाचिड़का के मंटू महतो, दुबराजपुर के सुचांद महतो, पलाशडीह के विवेकानंद महतो तेलीडीह के नीलकान्त माण्डी शामिल थे।
इस अवसर पर मुखिया शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, गांव में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा विकास कार्यों में सहयोग देने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों से ग्राम प्रधानों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।











