दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति का 17वां स्थापना दिवस 25 को, डांगरडीह व चामटा स्कूल मैदान में अलग-अलग कार्यक्रम
Patamda: दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह व चांडिल) का 17वां स्थापना दिवस 25 दिसंबर को बोड़ाम थाना क्षेत्र में मनाया जाएगा। जलन मार्डी के नेतृत्व वाली समिति का कार्यक्रम चामटा स्कूल मैदान में आयोजित होगा जबकि असित सिंह पातर के नेतृत्व वाली समिति का आयोजन डांगरडीह स्कूल मैदान में होगा। इसकी तैयारियां समिति के सदस्यों द्वारा जोरों पर की जा रही हैं।
इस संबंध में दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष असित सिंह पातर ने बताया कि नक्सलियों से लड़ते हुए मलिंद्र सिंह व सागर महतो शहीद हो गए थे। उन वीर सपूतों की याद में हर साल महासंकल्प सभा का आयोजन समिति के द्वारा किया जाता है। जिसमें चारों प्रखंडों से काफी संख्या में लोग शामिल होकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक व जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता एवं दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर निबंधित संस्था के अध्यक्ष जलन मार्डी ने बताया कि सुबह 10 बजे से चामटा स्कूल मैदान में श्रद्धांजलि सभा के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।






























