बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मानगो-2 में लगेंगे पांच शिविर, बोड़ाम में कल
Patamda: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मानगो-2 विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल क्षेत्र में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 20 से 26 नवंबर तक पांच अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 20 नवंबर को बोड़ाम पावर सब स्टेशन (पीएसएस), 21 नवंबर को बांगुड़दा पंचायत भवन, 23 नवंबर को पटमदा पीएसएस, 25 नवंबर को काटिन पीएसएस और 26 नवंबर को जवाहर नगर पीएसएस में शिविर लगाए जाएंगे।
विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से इन शिविरों में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है। शिविर में मोबाइल नंबर अपडेट, मीटर बदलने, गलत बिलिंग, ट्रांसफॉर्मर बदलने, बिजली पोल एवं कंडक्टर की आवश्यकता तथा नए बिजली कनेक्शन से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई होगी।











