दुबई में पांच पदक जीतने वाले परिमल का पटमदा थाना में सम्मान, थाना प्रभारी बोले- पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात
Patamda: दुबई में पांच पदक जीतकर लौटे कुमीर गांव निवासी छात्र परिमल महतो की उपलब्धि पर पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता ने बुधवार को थाना परिसर में उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि परिमल ने अपनी प्रतिभा के दम पर पटमदा ही नहीं, बल्कि पूर्वी सिंहभूम जिले और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य बच्चों से भी परिमल से प्रेरणा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने और सफलता हासिल करने की अपील की। मौके पर शिक्षक सहदेव दास, भवानी दास, दीपक कुमार दत्त समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











