मनसा पूजा पर आयोजित बांग्ला जात्रा का सांसद विद्युत व विधायक लवसेन ने किया उद्घाटन
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के मुकरुडीह गांव स्थित मां मनसा मंदिर परिसर में शुक्रवार को मनसा पूजा के अवसर पर रात्रि 9 बजे से बांग्ला जात्रा (नाटक) जननी आजो ज्वलछे का मंचन किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं पश्चिम बंगाल के बांदोवान विधायक लवसेन बास्के ने बांग्ला जात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आद्याशक्ति महामाया थिएटर कंपनी, मुकरुडीह की ओर से बिमान मंडल द्वारा लिखित सामाजिक जात्रा का मंचन किया गया। इसका निर्देशन एवं अभिनय उमापद दास महंत, रंजीत कुमार महतो और ललित हांसदा ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया और सामाजिक संदेश भी दिया।
जात्रा कार्यक्रम में काजल कुमार महतो, ललित हांसदा, भागवत दास, रंजीत कुमार महतो, पाठक कुंभकार, नीतीश दास, महेश्वर हांसदा, त्रिलोचन दास, बनमाली दास, रथु महतो, अरूप दास, जयदेव दास, स्वरूप दास, तापस महतो, फलारी दास समेत अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई। महिला पात्रों में सबिता अधिकारी, शेफाली अधिकारी और मोनालिसा चटर्जी शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकरुडीह के ग्रामीणों का सहयोग रहा। मेला समिति के बाबूचंद महतो एवं अजीत महतो समेत आयोजन से जुड़े सदस्यों ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



