बोड़ाम में वज्रपात से युवक घायल
Patamda : शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक नयन भुईयां घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
नयन ने बताया कि वह जामबनी काली मंदिर के पास अकेले खड़ा होकर मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान बिना बारिश के अचानक तेज धमाके के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना में वह घायल हो गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है।



