Patamda: कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) का नमाज शनिवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित मस्जिद में सुबह 7.30 बजे पढ़ी गई। इसमें मुख्य रूप से शेख यूनुस, शेख मैनुल, खादिम अंसारी, मोहम्मद साजिद खान, शेख मफीज, मोहम्मद महमूद, शेख नवाज, मोहम्मद नाजिर, शेख रहीम, शेख साजिद, शेख शमीम, शेख गुलजार एवं शेख ऐनुल समेत काफी संख्या में नमाजी मौजूद थे। नमाज अदा करने के पश्चात मस्जिद से निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों को पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग एवं थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बकरीद की बधाई दी।
Advertisements
इस दौरान शांतिपूर्वक त्योहार संपन्न कराने के लिए बेलटांड़ बाजार में पुलिस के जवान तैनात रहे एवं थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। इसके अलावा कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर, दांदूडीह एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिकनगर एवं पोखरिया में भी नमाजी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक -दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।