प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर अग्निवीर का हुआ भव्य स्वागत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: सिकंदराबाद स्थित आर्मी प्रशिक्षण केंद्र से अग्निवीर का प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटने पर शनिवार को पटमदा के चुड़दा गांव निवासी युवा मुकेश गोराई का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। 6 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मुकेश गोराई के बेलटांड़ चौक पर उतरते ही दर्जनों लोगों ने फूल माला से लाद दिया और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इसके बाद गांव पहुंचने पर सैकड़ों लोग स्वागत को पहुंचे और उसका मुंह मीठा कराया।
Advertisements
सुभाष चंद्र गोराई के बेटे मुकेश ने घर पहुंचते ही अपने माता-पिता को आर्मी टोपी पहनाकर सैल्यूट किया। मौके पर पहुंचे उसके दोस्तों ने उसे गले लगाया और कंधे पर उठाकर गांव में घुमाया। उसे भारतीय सेना में पंजाब रेजिमेंट का हिस्सा बनाया गया है। इस संबंध में सुभाष चंद्र गोराई ने बताया कि बेटा के भारतीय सेना में भर्ती होने पर पूरे परिवार को गर्व है और सभी लोग काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि देश सेवा का मौका मिलना सौभाग्य की बात होती है।