खेल दिवस पर पटमदा में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए टॉप 6 विद्यार्थी
Patamda : सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पटमदा के जाल्ला स्थित बीआरसी प्रांगण में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से 5 के बच्चों के लिए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता, 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ओलंपिक इतिहास एवं ओलंपिक में भारत की उपलब्धि विषय पर क्विज, वर्ग 9 से 12 के लिए मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है, विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
बालक वर्ग चित्रांकन प्रतियोगिता में स्टारजीत महतो (आदर्श मध्य विद्यालय, बांगुड़दा) ने प्रथम, बिट्टू गोराई (मध्य विद्यालय पटमदा) ने द्वितीय एवं भुवनेश्वर महतो (उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटमदा बस्ती) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग चित्रांकन में कनिका दास (उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा) प्रथम, पायल मंडल (मध्य विद्यालय खेड़ूआ) द्वितीय एवं शीला महतो (उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटमदा बस्ती) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग क्विज में रमेश सिंह (उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा) प्रथम, विश्वजीत गोराई (मध्य विद्यालय, पटमदा) द्वितीय एवं कैलाश मंडल (मध्य विद्यालय खेड़ूआ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग क्विज में बेबी आना मार्डी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावा) प्रथम, मोहिनी मार्डी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी) द्वितीय एवं सुतपा महतो, (आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के भाषण में किशोर प्रामाणिक (+2 आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुड़दा) प्रथम, सौभिक नाग (एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा) द्वितीय एवं दीपंकर पॉल (उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग भाषण में ऊषा रानी कुंभकार (+2 उच्च विद्यालय, बांगुड़दा) प्रथम, द्वितीय आशा कुंभकार (+2 एसएस उच्च विद्यालय, पटमदा) एवं आलोका रानी महतो (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समस्त सफल प्रतिभागियों को बीआरपी अबनी कुमार महांती एवं बीपीओ शकुंतला महतो के हाथों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी 6 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 29 अगस्त को भाग लेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में अरविंद कुईला, राजेश कुमार, रवि नरेश प्रसाद, जगदीश चंद्र महतो, प्रबोध कुमार महतो, उज्ज्वल कांति दास, महेश कुमार द्विवेदी एवं सुष्मिता खां आदि का सराहनीय योगदान रहा।





