सोनारी में करम परब के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, आस्तिक महतो ने किया उद्घाटन
Jamshedpur: करम परब के मौके सोनारी ग्राम विकास समिति की ओर से पुराना सोनारी में शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने फीता काट कर किया। मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो के पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, झारखंड आंदोलनकारी प्रमोद लाल, अजय रजक, विक्टर सोरेन, स्वपन कुमार महतो, विशाल महतो, सौरभ महतो, अशोक महतो व मनोज महतो आदि मौजूद थे।
मौके पर आस्तिक महतो ने कहा कि करम परब हमारे पूर्वजों द्वारा शुरू किया गया त्योहार है जो आज भी झारखंड के अलावा अन्य कई राज्यों में खासकर कुड़मियों के साथ-साथ अन्य समुदाय द्वारा भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से भी इसे बरकरार रखने एवं वृहद रूप से आयोजन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाई – बहनों के प्रेम का पवित्र परब है करम। इसमें बहनें उपवास में रहकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और करम राजा से प्रार्थना करती हैं। उन्होंने पूरे कोल्हान के विभिन्न जगहों पर करम पूजा के मौके पर कार्यक्रमों के आयोजन करने वाली कमेटियों को साधुवाद दिया।
इस दौरान झुमूर कलाकार लालचांद महतो एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक करम व झुमुर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।





