पटमदा में पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने की स्थानीय समितियों के साथ बैठक
Patamda: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को पटमदा प्रखंड के दुर्गा पूजा समितियों के साथ स्थानीय जिला परिषद भवन में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए समिति के वरीय उपाध्यक्ष खगेन चंद्र महतो ने कहा कि पूरे जिले के अंदर हर वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से होता है लेकिन यहां की समितियां उपेक्षित हैं। सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती है। पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति द्वारा सोमवार को उपायुक्त के साथ बैठक करते हुए जिले भर की समस्याओं को रखते हुए समाधान की मांग की जाएगी।
इस दौरान बेलटांड़ दुर्गा पूजा समिति के सह कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार प्रमाणिक ने कहा कि उनके पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है इसलिए पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य समिति के प्रतिनिधियों ने पंडाल के समीप स्लैग डलवाने, विसर्जन के दौरान तालाबों में लाइट की व्यवस्था, पूजा समिति को लाइसेंस उपलब्ध कराने एवं पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग रखी। बैठक में मुख्य रूप से पटमदा थाने के सहायक अवर निरीक्षक राकेश रंजन, ललन यादव, विनीता मिश्रा, बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, रामबाबू यादव, मनोज कुमार, रमेश कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, सेनगुप्त सिंह, भवानी कांत दास, पंचानन दास, कल्याण कुमार गोराई, सनत बनर्जी, मानवेश बनर्जी, प्रफुल्ल महतो व पवन हालदार आदि मौजूद थे।






























