पटमदा में क्रिकेट प्रतियोगिता: दिघी को 22 रन से हराकर बामनी की टीम बनी चैंपियन
Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के मैदान में रविवार को जाल्ला क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दिघी ब्वॉयज और जय मां काली बामनी के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बामनी ने 4 ओवर में 1 विकेट खो कर 64 रन बनाई। जवाबी पारी में दिघी ब्वॉयज की टीम ने 4 ओवर में बिना किसी विकेट खोए 42 रन ही बना सकी। इस तरह बामनी की टीम फाइनल मुकाबला 22 रन से जीत कर चैंपियन बन गई।
विजेता टीम को 4 हजार और उप विजेता को 3 हजार रुपए देकर कमिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राहुल, संजय, दिनेश, सचिन, शिबू, उत्तम, राकेश, प्रसेनजीत, सुबोध, दीपेंदु व गणेश आदि का सराहनीय योगदान रहा।





