हाथीखेदा मंदिर परिसर में मनरेगा कर्मचारियों की बैठक आयोजित
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर परिसर में रविवार को बोड़ाम प्रखंड के मनरेगा कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में सहदेव बेहरा का चयन किया गया। जबकि सचिव विजय कुमार दास, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध नायक ,
मीडिया प्रभारी जगन्नाथ सीट, सलाहकार सहदेव महतो, उपाध्यक्ष गणेश सिंह को चुना गया।
मौके पर राखाल चंद्र गोराई, संजीत महतो, सुधीर हांसदा, मनोज कुमार मिश्रा व बाकी सिंह माहली आदि उपस्थित थे।





