जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन, नाली व पीसीसी पथ निर्माण की मांग

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड की देवघर पंचायत अंतर्गत मुखियाडांगा हरि मंदिर से नीचे बस्ती तक करीब 2 हजार फीट पीसीसी पथ व 12 सौ फीट नाली निर्माण की मांग पर सोमवार को झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस संबंध में पिंटू दत्ता ने बताया कि मुखियाडांगा से नीचे बस्ती तक सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। जबकि गांव में नाली नहीं रहने के कारण गंदा पानी सड़क में ही बहते रहता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सकारात्मक आश्वासन मिला है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगीना देवी, रेखा देवी, मालती देवी, प्रतिमा देवी, चांदनी देवी व गणेश पांडेय आदि शामिल थे।




