पर्यावरणविद व लेखिका डॉ. प्रियंका झा की नई पुस्तक “द रोल ऑफ ऑफ़िसरीज़ इन फूड सिक्युरिटी एंड रूरल डेवलपमेंट” का विमोचन
Patamda: जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सोमवार को केनेलाइट होटल, साकची में आयोजित पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 में पर्यावरणविद सह लेखिका तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा की प्राचार्य डॉ. प्रियंका झा की पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के जिले के अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद के साथ डीपीआरओ पंचानन उरांव, मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक सह लेखक अनुज सिन्हा के साथ हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता व उदित वाणी के संपादक उदित अग्रवाल, करीम सिटी के मास कम्युनिकेशन की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी, शिक्षाविद डॉ. त्रिपुरा झा
तथा एसके ठाकुर मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता संजीव भारद्वाज ने की।
इस अवसर पर लेखिका ने अपनी नई किताब “द रौल ऑफ ऑफ़िसरीज इन फूड सिक्योरिटी एंड रूरल डेवलपमेंट” के बारे में बताया कि यह पुस्तक ग्रामीण विकास तथा मत्स्य पालन पर आधारित हैं। उन्होंने बताया कि इसे लिखने में उन्हें 2 साल का समय लगा और इसका मुख्य उद्देश्य पाठकों को ग्रामीण विकास तथा मत्स्य पालन से अवगत कराना है।मत्स्य पालन सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का एक प्रमुख प्रेरक है, जो पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और कमजोर समूहों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है। इस किताब के जरिए मत्स्य में पढ़ाई कर रहे छात्राओं को विशेष मदद मिलेगी। इनकी पहली पुस्तक क्लाइमेट चेंज पर थी जो कि पर्यावरण पर आधारित थी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक प्रमुख बुकस्टोर्स और ऑनलाइन में [Amazon/Flipkart] पर उपलब्ध हैं।






























