मोसजोबी में हूल दिवस पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Jamshedpur: हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन (एसकेएफए) के तत्वावधान में मंगलवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के एसकेएफए मोसजोबी फुटबॉल मैदान (कोड़िया) में आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रांची और पाकबिर्रा भैरव क्लब, पुंचा (पश्चिम बंगाल) के बीच खेला गया। मुकाबले में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विजेता टीम को 20 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता थे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद गणेश सोलंकी, दलदली पंचायत की मुखिया सुजाता हांसदा, पंचायत समिति सदस्य पंकज महतो, बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश मुर्मू, बेको पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दुर्लभ बेसरा सहित अर्जुन सोरेन, रवि धीवर, मंगल मुर्मू और पिथो सोरेन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




