बेलटांड़ में 16 को षष्ठी के मौके पर दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के पूजा पंडाल का उद्घाटन षष्ठी के मौके पर 16 अक्टूबर को शाम 6 बजे किया जाएगा। रविवार को श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर बेलटांड़ में डॉ. कालीपद दास की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 18 अक्टूबर को कोलकाता के कलाकारों द्वारा सोशल डांस कार्यक्रम, 19 को बाउल संगीत, 20 को स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 21 को विजया दशमी के मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा बांग्ला जात्रा जननी आजो ज्वलछे का मंचन होगा।
बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, कोषाध्यक्ष शिशुलाल महतो, सत्यनारायण अग्रवाल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, शिशुपाल सिंह सरदार, रसराज सिंह, सुदामा कर्मकार, सुरेंद्र प्रमाणिक, माणिक हालदार, रविंद्र सिंह, प्रवीण कुमार मल्लिक, विद्याधर सिंह, संजय कुमार दास, प्रदीप कुमार पैड़ा, कल्याण कुमार गोराई, विजय कुमार सिंह, महावीर महतो, राजू मंडल व गौतम कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।




