बांगुड़दा प्रीमियर लीग में एमएस इंटरप्राइजेज बना चैंपियन
फाइनल में एसबी एवेंजर को 26 रनों से हराया, विजेता को मिले 22 हजार
Patamda : बांगुड़दा में बीसीटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में एमएस इंटरप्राइजेज ने एसबी एवेंजर को 26 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। एमएस इंटरप्राइजेज ने 10 ओवर में सात विकेट पर 105 रन बनाए। राशिनाथ हांसदा ने 13 गेंदों पर 25, अमरनाथ ने 12 गेंदों पर 15, अंकित ने सात गेंदों पर 13 और लाल मोहन ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए। जवाब में एसबी एवेंजर की टीम आठ विकेट पर 79 रन ही बना सकी। मानस कुमार दत्ता ने 37 और प्रदीप कुमार ने 23 रन बनाए। विजेता एमएस इंटरप्राइजेज को 22 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता एसबी एवेंजर को 18 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राशिनाथ हांसदा को मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन, अंकित को फाइनल का मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर, दीप दास गुप्ता को बेस्ट फील्डर और उज्ज्वल सहिस को फिटेस्ट प्लेयर चुना गया। राशिनाथ को बैट व ट्रॉफी तथा अन्य पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में दीप दास गुप्ता, सनत कवि, मनोज कर्मकार, उत्तम महतो, इंद्रजीत दत्ता, तुहिन मिश्रा, गौतम गोप, भक्त गोराई, राकेश महतो, शुभेंदु कर्मकार, सुजीत गोराई, बासु कैवर्त, रवि सिंह, अमित सिंह, जगन्नाथ प्रमाणिक, शिबू महतो, अर्जुन महतो, कंचन सिंह, कपिल मिश्रा और सुमन महतो का सराहनीय योगदान रहा।












