बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह
Patamda : विवेकानंद आदर्श सेवा समिति व विवेकानंद विद्यापीठ बोड़ाम, आनंदम पाठचक्र सोनारी और जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बोड़ाम बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 60 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में अन्वेषा संस्था की संस्थापक सचिव अल्पना भट्टाचार्य, विवेकानंद आदर्श सेवा समिति के सचिव दयामय बाउरी, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट के फुचूराम महतो, सांसद प्रतिनिधि शिवचरण सिंह सरदार, बनमाली बनर्जी एवं चित्तरंजन गोप उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में मलिन्द्रनाथ सिंह, फुचूराम महतो, विश्वनाथ महतो, युधिष्ठिर सिंह, परेश दत्ता, सनातन दास, रामपद महतो, साधन मंडल, नारायण सिंह, लंबोदर मांडी, शरत सहिस, डॉ. तारानन्द चटर्जी, अभिषेक बोस, मुरुलीधर मंडल, सोमनाथ सहिस, सनातन सिंह एवं देवी प्रसाद महतो का सराहनीय योगदान रहा।












