वैष्णव बैरागी समिति ने पटमदा में जनसेवा को समर्पित किया एंबुलेंस, बोड़ाम और कमलपुर को भी जल्द मिलेगी सुविधा
Patamda: झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फनी भूषण दास की ओर से रविवार को पटमदा थाना क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया। रविवार को बेलटांड़ चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधिवत पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो और समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फनी भूषण दास ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। इस एंबुलेंस का संचालन लावा गांव निवासी एवं समिति के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मिलन दास करेंगे। इसका लाभ सभी समुदाय के जरूरतमंद लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के लोगों द्वारा हरिनाम संकीर्तन के साथ अतिथियों के स्वागत से हुई।
समिति के सदस्य अश्विनी दास ने बताया कि अगले 6 माह के अंदर कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र के लोगों के लिए भी एक -एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर समाज की ओर से पटमदा के धादकीडीह निवासी एक मरीज को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मिलन दास, अश्विनी दास, महानंद दास, अर्जुन दास, शंभू दास, विश्वामित्र दास, गोपाल दास, कांचन दास, सचिन दास, शिवनाथ दास, आशीष दास, विजय दास, सुभाष दास, पंचानन दास, भवानी दास, विद्याधर दास और धर्मेंद्र दास समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।












