अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी
Patamda: दीपावली के पूर्व पटमदा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर टोला लायाडीह में पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में अवैध शराब भट्ठी को नष्ट करते हुए करीब 100 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया।
मौके से 20 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने भट्ठी संचालक आदिवासी बास्के एवं अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












