पटमदा के कुलटांड़ में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ संपन्न
Patamda : पटमदा के कुलटांड़ स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान सोमवार दोपहर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राधेश्याम सिंह एवं समस्त सिंह परिवार की ओर से आसपास के गांवों के करीब 500 सबर परिवारों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में रामनाथ सिंह, पंचानन दास, गिरिजा प्रसाद मिश्र, शरत सिंह सरदार, मुखिया कृष्णपद सिंह, ग्राम प्रधान चंदन सिंह व राखोहरि सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












