अयोध्या धाम के दीपोत्सव में बोड़ाम के कलाकारों का ढाकी वादन
विनायक छऊ एवं नटुवा डांस सोसाइटी के कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
Patamda: भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव से पहुंचे विनायक छऊ एंड नटुवा डांस सोसाइटी के कलाकारों ने अपनी शानदार पारंपरिक ढाकी वादन प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कलाकारों ने ढाकी वादन का आकर्षक प्रदर्शन कर झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला का परिचय दिया। इस संबंध में सोसाइटी के छऊ गुरु बिश्वदेव महतो ने बताया कि अयोध्या की पावन धरती पर अपनी लोककला प्रस्तुत करना कलाकारों के लिए गर्व और सम्मान का विषय रहा।
कार्यक्रम में विनायक छऊ एंड नटुवा डांस सोसाइटी के नेतृत्वकर्ता एवं छऊ गुरु बिश्वदेव महतो, साथी कलाकार बादल कालिंदी, संतोष कालिंदी, संजय कालिंदी, अश्विनी कालिंदी, रामकृष्ण कालिंदी, रोहिन कालिंदी, रुद्रजीत कालिंदी, रमेश कालिंदी, कालीराम कालिंदी, पशुपति कालिंदी, चक्रधर कालिंदी, प्रफुल्य कालिंदी, फुलबल्लभ कालिंदी व हाराधन कालिंदी ने बेहतर प्रस्तुति दी।












