रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Patamda: झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की ओर से शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के रसिकनगर स्थित हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर लगवाया गया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फणीभूषण दास की पहल पर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए यह व्यवस्था की गई। समिति युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिलन दास ने बताया कि लाउडस्पीकर लगने से गांव में बजरंगबली की पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के दौरान भजन-कीर्तन की आवाज दूर तक पहुंच सकेगी।
मौके पर अश्विनी दास, अरुण गोराई, मंटू गोराई, बंकेश सिंह, तिरपाल सिंह, गुरुचरण गोराई, अनुज गोराई, माधव गोराई, राहुल प्रमाणिक और रसराज गोराई समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।












