बेलटांड़ व पटमदा में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित रहरगाड़िया तालाब में सोमवार को छठ महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इसी के साथ ही चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन हो गया। यहां करीब एक दर्जन परिवारों ने छठ व्रत करते हुए उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु तालाब पहुंचे और भगवान भास्कर की आराधना की। घाट पर पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, पूर्व जिला पार्षद चम्पा मुर्मू, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, आयोजन समिति के विजय कुमार पंडित, सुरेश रजक, अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, राजेश ठाकुर, राजकुमार साव, शिव कुमार साव एवं श्रीभगवान सहित अन्य मौजूद थे। इसके अलावा पटमदा बाजार स्थित छोटा तालाब में भी 4 परिवारों ने छठ पर्व मनाया।











