काम से निकले 33 वर्षीय सुजीत मांडी काटिन बाजार से लापता, परिजन खोजबीन में जुटे

Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के राहेरडीह गांव निवासी 33 वर्षीय सुजीत मांडी 13 नवंबर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, सुजीत शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे काटिन से अचानक लापता हो गए। इसके बाद से उनकी लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सुजीत के पिता धरनीधर मांडी ने आम लोगों से अपील की है कि सुजीत के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी मिले तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों (9931018013, 9955126276) पर संपर्क करते हुए मदद करें। परिजनों ने सुजीत की सकुशल तलाश में मदद के लिए उनकी तस्वीर और लापता होने से संबंधित सूचना अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने की भी अपील की है।











