जुगसलाई: पहले राउंड में विनोद स्वांसी को मंगल कालिंदी से 1767 वोट की बढ़त, रामचंद्र सहिस पीछे

Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है और पहले राउंड की 20 बूथों की गिनती के बाद जेएलकेएम प्रत्याशी विनोद स्वांसी को 6272 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो के मंगल कालिंदी को 4505 और आजसू के रामचंद्र सहिस को 2507 वोट मिले हैं। इस प्रकार पहले राउंड के बाद विनोद स्वांसी मंगल कालिंदी से 1767 व रामचंद्र सहिस से 3765 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। पहले ही राउंड में विनोद स्वांसी के कैंप में खुशी का माहौल है।
इस परिणाम से यह साफ है कि जैसी चर्चा थी वैसे ही ईवीएम से परिणाम निकल रहे हैं।












