- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
- बेलटांड़ चौक में मॉडल सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग, समाजसेवी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- स्टोन क्रशर के समर्थन में कांकु गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी Patamda: विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता प्रत्यूष आनंद के नेतृत्व में पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर और रांगाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान लच्छीपुर निवासी नंदलाल सिंह एवं रांगाटांड़ निवासी संजय महतो को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। दोनों के मकानों में वैध विद्युत कनेक्शन नहीं था, इसके बावजूद एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले में विभाग की…
झारखंड महिला थ्रोबॉल टीम की कप्तान मिलिता टुडू का निधन, खेल जगत शोकाकुल Jamshedpur: झारखंड के खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड महिला थ्रोबॉल टीम की होनहार खिलाड़ी एवं कप्तान मिलिता टुडू का शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर असामयिक निधन हो गया। वह मात्र 16 वर्ष की थीं। मिलिता वर्तमान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धालभूमगढ़ की छात्रा थीं। कम उम्र में ही उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और सशक्त नेतृत्व क्षमता के दम पर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। उनके असमय निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर…
बांकादा मध्य विद्यालय में 29 मार्च को मेगा रक्तदान शिविर, तैयारी जोरों पर Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत के पंसस प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रबोध कुमार महतो की पहल पर 29 मार्च (रविवार) को बांकादा मध्य विद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, झारोटेफ एवं विश्व कल्याण समिति बांकादा-गागीबुरू सहित कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। गुरुवार को जानकारी देते हुए प्रबोध कुमार महतो ने बताया कि शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक रक्त…
लोवाडीह से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस कर रही छानबीन Patamda: थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में गुरुवार दोपहर करीब सवा 1 बजे एक हीरो स्प्लेंडर बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। यह बाइक लोवाडीह गांव निवासी उत्तम कुमार महतो की है, जो बेलटांड़ बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तम कुमार महतो दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचे और अपनी बाइक को बेलटांड़–रघुनाथपुर मुख्य सड़क किनारे लॉक कर घर के अंदर भोजन करने चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। आसपास खोजबीन और पूछताछ के बावजूद…
विद्याधन छात्रवृत्ति में पटमदा की 4 बेटियों का परचम, पूर्वी सिंहभूम के 17 विद्यार्थियों ने पाई सफलता, हर्ष Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्र -छात्राओं ने विद्याधन छात्रवृत्ति योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्ष 2025-26 के लिए जिले से कुल 17 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें पटमदा एवं बोड़ाम से 5 छात्र -छात्राएं शामिल हैं—यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्याधन छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इस योजना के तहत मैट्रिक परीक्षा में कम…
अष्टमी पर मुर्गाघुटू में उमड़ी आस्था की भीड़, विधायक संजीव सरदार ने की सुख-समृद्धि की कामना Jamshedpur : पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत मुर्गाघुटू स्थित श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा पल्ली समिति द्वारा आयोजित बासंती पूजा में अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को विधि-विधान के साथ अष्टमी पूजा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने पूजा पंडाल में माथा टेककर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उनके आगमन से…
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने अज्ञात शव किया बरामद Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में गुरुवार को नहाने के दौरान एक अज्ञात युवक के डूबने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लेक के पास जुट गई, जिससे पटमदा रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के…
बनमाकड़ी अस्पताल पहुंचे डीसी कर्ण सत्यार्थी, मरीजों और महिलाओं से सीधे संवाद कर जानी जमीनी हकीकत, दिया सुधार का भरोसा Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को गुड़ाबांदा स्थित मेसो द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल, बनमाकड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने का प्रयास किया। उपायुक्त ने अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या डॉक्टर समय…
बासंती माता की अष्टमी पूजा में मंदिरों में भीड़, श्रद्धालुओं ने अर्पित की पुष्पांजलि Patamda: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बोड़ाम स्थित बासंती मंदिर, बेलटांड़ दुर्गा मंदिर एवं बांगुड़दा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर व्रती महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं ने माता बासंती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसरों में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान बोड़ाम…
संवाद से सशक्त भविष्य: एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का भव्य आयोजन Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद एवं विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य द्वार पर अभिभावकों के पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए अभिभावक-शिक्षक संवाद की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने…
