Author: Kalyan Kumar Gorai

देवघर पंचायत के डांगा गौड़ बस्ती में पंचम रात्रि राधानाम संकीर्तन, कुणाल षड़ंगी व आस्तिक महतो ने लिया आशीर्वाद Jamshedpur : एनएच 33 के किनारे मानगो अंचल अंतर्गत देवघर पंचायत के डांगा गौड़ बस्ती स्थित सार्वजनिक राधाकृष्ण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचम रात्रि (40 प्रहर) अखंड राधानाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। रविवार सुबह से चल रहे कार्यक्रम के समापन शुक्रवार को सुबह होगा। यहां श्री श्री सार्वजनिक राधाकृष्ण अखंड संकीर्तन समिति की ओर से लगातार सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को भी कार्यक्रम पूरे उत्साह,…

Read More

आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति में बंगोई की छात्रा पिंकी मोदक का चयन, 25 हजार की मिलेगी सहायता Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बंगोई निवासियों के लिए गर्व की बात है कि गांव की एक प्रतिभाशाली छात्रा पिंकी मोदक का चयन प्रतिष्ठित आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इस छात्रवृत्ति के तहत उन्हें 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई को और बेहतर तरीके से जारी रख सकेंगी। पिंकी मोदक आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम की कक्षा 9वीं की मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि…

Read More

पोटका के सामरसाई में प्रकृति पूजा और परंपरा का अद्भुत संगम, विधायक संजीव सरदार ने दी शुभकामनाएं Jamshedpur: पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत अंतर्गत सामरसाई गांव में बुधवार को हादी बोंगा (सरहुल पूजा) पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह गांव के नाया शिवचरण सरदार के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें देवरी और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। दोपहर में प्रसाद वितरण हुआ, वहीं शाम को नाया एवं कुपुल दारोम (पूजारी एवं अतिथि स्वागत) की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। पूरे दिन गांव में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…

Read More

एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी का तबादला, सुधार अभियान को झटका Jamshedpur: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी का बुधवार को तबादला कर दिया गया है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें पश्चिमी सिंहभूम जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किए जाने की सूचना है, हालांकि देर शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। डॉ. माझी इससे पूर्व भी लगभग चार महीने तक सिविल सर्जन के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक दक्षता और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी एक बार फिर…

Read More

बोड़ाम में पत्नी की हत्या, आरोपी पति सुधीर मुर्मू जेल भेजा गया Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह पंचायत के गोबरलाद टोला में हुई हृदयविदारक घटना में पत्नी की हत्या के आरोप में पति सुधीर मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत सुधीर मुर्मू ने अपनी 43 वर्षीय पत्नी हीरामणि मुर्मू की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मामला मंगलवार शाम को चौकीदार के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार, ग्राम प्रधान…

Read More

बासंती पूजा में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना Patamda: जमशेदपुर के समाजसेवी सह झामुमो नेता आस्तिक महतो बुधवार को बोड़ाम गांव में आयोजित बासंती पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बासंती मंदिर में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा कमेटी के अध्यक्ष वीरेन चंद्र महतो, सचिव संदीप दत्त, कोषाध्यक्ष सष्टी चटर्जी, सह कोषाध्यक्ष उज्ज्वल बनर्जी, वनमाली बनर्जी, दयामय बाउरी, पुतुल प्रमाणिक सहित पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात आस्तिक महतो आगुईडांगरा गांव पहुंचे, जहां…

Read More

पटमदा में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान, 43 लोगों के बीच प्रमाण पत्र वितरित Patamda: पटमदा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के आंदोलनकारी आयोग द्वारा निर्गत 43 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला पार्षद खगेन महतो तथा प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन ने संयुक्त रूप से आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपद महतो, झामुमो…

Read More

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भक्ति और संस्कृति का संगम, धूमधाम से मना राम नवमी महोत्सव Chandil: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी में राम नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। संस्थान के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (कल्चरल सेल) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसमें नृत्य, नाटक और अन्य रचनात्मक…

Read More

बिड़रा गांव में लाइब्रेरी भवन की मांग तेज, वीर रुद्र प्रताप ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Patamda : ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिड़रा निवासी वीर रुद्र प्रताप ने पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव में लाइब्रेरी भवन निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मांग का उद्देश्य गांव के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकें। ज्ञापन में बताया गया है कि बिड़रा गांव में लाइब्रेरी के लिए पर्याप्त भूमि पहले से…

Read More

बोड़ाम में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पत्नी की मौत, पति घायल Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र की बेलडीह पंचायत अंतर्गत गोबरलाद गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह से लौट रहे दंपती के बीच शराब के नशे में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने नशे की हालत में लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी हीरामणि मुर्मू (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं और देर रात घटनास्थल पर…

Read More