- रामकृष्ण मिशन परिसर में निकला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
- सुबह 10 बजे से चार घंटे तक बंद रहेगा माचा फीडर
- आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालन की मांग, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का किसान कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
- विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष: ग्रामीण रक्तदान आंदोलन के जनक बने सुनील कुमार दे, साइकिल से गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम में झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति ने बांटी पाठ्य सामग्री Patamda: रविवार को झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बोड़ाम बांसती मंदिर में आनंदम पाठ चक्र द्वारा संचालित बांग्ला शिक्षा केंद्र का दौरा। इस दौरान स्टूडेंट्स को टेक्स्टबुक और बांग्ला किशलय किताबें बांटी गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। करीब 104 स्टूडेंट्स को पेंसिल, इरेजर और नोटबुक बांटी गईं। रवींद्र संगीत पर लड़कियों के डांस की सभी ने तारीफ की। पाठ चक्र के शिक्षकों दयामय बाउरी और अरुण कुमार सिंह के द्वारा बांग्ला भाषा के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। मौके पर बंगभाषी…
एक शिक्षक के भरोसे दांदुडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने पटमदा प्रखंड अंतर्गत दांदुडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सौंप दी गई है। सुब्रत महतो ने बताया कि दांदुडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं, लेकिन वर्तमान में…
समाजसेवी आशीष डे की 73वीं जयंती पर बोड़ाम के 60 सबर परिवारों को बांटे गए राशन Patamda: सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ की पहल पर शनिवार को जमशेदपुर के चर्चित व्यवसायी व समाजसेवी स्व आशीष डे की 73वीं जयंती के अवसर पर वर्ष का सबसे बड़ा सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्व आशीष डे की धर्मपत्नी डोलन डे ने किया। इस अवसर पर दलमा की तलहटी बोड़ाम प्रखंड के पाकोटोड़ा, गागीबुरु, बेलडीह टोला और डांगडुंग गांवों में रहने वाले 60 सबर परिवारों के बीच एक माह का सूखा राशन एवं दैनिक जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया।…
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थियों को 20 हजार का बैंक लोन भी Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब मईयां सम्मान योजना के सभी लाभान्वितों को बैंकों के माध्यम से 20,000 रुपए का लोन मिलेगा। इस तरह अब 2500 रुपए हर महीने पाने वाली महिलाओं को सरकार ने 20 हजार रुपए लोन देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शनिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक में यह घोषणा की। बैठक में बैंकर्स ने लोन को…
सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराकर पूजा स्पोर्टिंग ने जीता खिताब Patamda: बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा- कंदरूजोना शिमलतल स्थित मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय ग्रीसन ट्रॉफी 2026 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीडीएफसी छोलागोड़ा और पूजा स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सीडीएफसी छोलागोड़ा को एक गोल से हराकर पूजा स्पोर्टिंग ने 60 हजार की राशि व एक ट्रॉफी जीत लिया। उपविजेता छोलागोड़ा को 40 हजार रुपए व एक ट्रॉफी का पुरस्कार मिला। सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों राकेश स्पोर्टिग और बीएसटी डूंगरीडीह को 20 -…
बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 56 यूनिट रक्त संग्रहित Patamda: बोड़ाम में शुक्रवार को विवेकानंद विद्यापीठ तथा आनंदम पाठ चक्र के संस्थापक अल्पना भट्टाचार्य के पति स्व दिलीप कुमार भट्टाचार्य की पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 100 से अधिक लोगों ने निबंधन कराया जबकि इनमें से योग्य पाए गए 56 लोगों का ही रक्त संग्रह किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं विवेकानंद आदर्श सेवा समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से…
पटमदा में शनिवार को सुबह 10 बजे से 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित Patamda : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो- 2 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटमदा में शनिवार को 33 केबीए विद्युत उपशक्ति केंद्र में भीसीबी व स्विच मरम्मती का कार्य होने के कारण सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे तक पटमदा प्रखंड के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए मानगो- 2 के सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने बताया कि अत्यंत जरूरी होने की वजह से पटमदा पीएसएस में कार्य कराना पड़ रहा है, इस बीच उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानी…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, बनेगी पहुंच पथ भी, विधायक ने रखी भवन निर्माण की आधारशिला Patamda: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को जेईपीसी रांची से स्वीकृत एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लिए एक – एक कमरे के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। निर्माण कार्य का ठेका वसुंधरा एंटरप्राइजेज जमशेदपुर को मिला है और स्वीकृत राशि करीब 25 लाख रुपए है। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार की मांग पर कालिंदी ने विधायक निधि से एक पहुंच पथ का निर्माण जल्द…
पटमदा में भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार, 23 बालकों ने वैदिक विधि से धारण किया जनेऊ Patamda: वैष्णव बैरागी समिति, पटमदा–बोड़ाम प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को लावा गांव में सामूहिक उपनयन संस्कार सह सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 23 बालकों ने विधिवत वैदिक रीति-रिवाजों के साथ जनेऊ धारण किया। सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सभी बालकों का मुंडन एवं अन्य धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई गईं। मंडप में पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। अनुष्ठान के उपरांत विभिन्न समुदायों के 23 परिवार…
हलूदबनी में मिली आंधारझोर से लापता महिला, राहत Patamda: बुधवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव से लापता हुई महिला जानकी सिंह सरदार शुक्रवार को अहले सुबह बोंटा पंचायत के हलूदबनी स्थित यात्री शेड में मिली। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय युवक राज किस्कू ने बताया कि वह महिला गुरुवार की शाम से ही गांव में भटक रही थी लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था। गुरुवार की रात को बराभूम दर्पण न्यूज पोर्टल में इसकी खबर प्रकाशित होने पर फोटो के आधार पर लोगों ने उसकी पहचान की। इसके बाद हलूदबनी ओपी में इसकी सूचना दे दी…
