Author: Kalyan Kumar Gorai

लोक भवन पहुंचा बोड़ाम के रैयतों का मामला, वर्षों से लंबित मुआवजा के भुगतान की मांग पर जेएलकेएम ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर भू -अर्जन विभाग द्वारा सैकड़ों किसानों से किए गए भूमि अधिग्रहण के बदले करोड़ों की मुआवजा राशि का भुगतान वर्षों से लंबित रखा गया है। पिछले करीब 5 वर्षों से मुआवजे को लेकर विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा थक चुके रैयत अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सहारे गुरुवार को लोक भवन (राज भवन) पहुंच गए। एक प्रतिनिधिमंडल ने रैयतों…

Read More

बोड़ाम के आंधारझोर गांव से एक महिला लापता, थाने में रिपोर्ट दर्ज Patamda: बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर गांव स्थित अपने मायके में पिछ्ले कुछ वर्षो से रह रही करीब 48 वर्षीय एक महिला बुधवार को लापता हो गई। महिला जानकी सिंह सरदार (पति – स्व. बहादुर सिंह सरदार) बुधवार शाम को मायके से निकली थी लेकिन 24 घंटे के बाद भी नहीं लौटी। इस बीच परिजनों द्वारा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार को इस संबंध में बोड़ाम थाना में लिखित गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नीमडीह थाना…

Read More

पटमदा में 108 एंबुलेंस सेवा की खुली पोल, रास्ते में खत्म हुआ डीजल, दूसरी एंबुलेंस से मरीज को पहुंचाया गया एमजीएम Patamda : झारखंड सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। कहीं समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं तकनीकी खामियों और ईंधन की कमी के कारण मरीजों का समय पर अस्पताल पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है।ताजा मामला गुरुवार को पटमदा क्षेत्र के आगुईडांगरा गांव का है, जहां डायरिया से पीड़ित महिला सावित्री सिंह (45 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाने…

Read More

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का पोषण प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पोषण प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन ऑफ न्यूट्रिशन) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के नर्सिंग एवं जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन विवेक सिंह उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह दोनों में वृद्धि हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं समाज में संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति…

Read More

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में दीक्षांत समारोह शुरू Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दोपहर 1 बजे जुगसलाई विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष मंगल कालिंदी एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर स्वागत भाषण देते हुए सचिव चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि यह पहला दीक्षांत समारोह है कॉलेज का। इसमें 2018- 21, 2019- 22 एवं 2020- 23 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कॉलेज के निरंतर प्रगति के लिए…

Read More

टेल्को में मनाया गया झामुमो का 54 वां स्थापना दिवस, बांटे गए लड्डू Jamshedpur : बुधवार को जमशेदपुर टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर एवं खड़ांगाझाड़ बाज़ार में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 54 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता नंदू सरदार के नेतृत्व में राहगीरों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर पहुंचे झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि आज अगर हम अपने आपको गर्व से झारखंडी बोल पा रहे हैं तो इसका श्रेय झारखंड मुक्ति मोर्चा को जाता है क्योंकि झामुमो के आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष की बदौलत…

Read More

सेवानिवृत्त पंचायत सेवक धनंजय महतो का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर पूर्व मंत्री घनश्याम महतो का भतीजा भक्तरंजन महतो भी नहीं रहे Patamda : पटमदा प्रखंड के धाधकीडीह गांव निवासी रहे सेवानिवृत्त पंचायत सेवक धनंजय महतो का सोमवार को अपने घर में हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। उनके पुत्र डुमरिया सीएचसी में पदस्थापित मेडिकल ऑफिसर डॉ. कल्याण महतो ने बताया कि वह करीब 84 वर्ष के थे और स्वस्थ थे। लेकिन सोमवार को दोपहर के बाद घर से पैदल निकलने के क्रम में उनको हार्ट अटैक हुआ और अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम…

Read More

बोड़ाम और पटमदा में दूसरे दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, 1532 विद्यार्थी हुए शामिल, 7 अनुपस्थित Patamda: झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक के विद्यार्थियों ने हिन्दी ए/हिन्दी बी और इंटर विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दी। यहां के पांच परीक्षा केंद्र में कुल 1532 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दी जबकि 7 अनुपस्थित रहें। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में मैट्रिक के 275 और इंटर के 7 । उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में मैट्रिक के 256, एसएस प्लस टू…

Read More

धूलट के साथ ही आंधारझोर में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव में संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रूहिदास समाज की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार की सुबह धूलट के साथ हो गया। हर साल की भांति इस साल भी अनुष्ठान में पश्चिम बंगाल व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छह संकीर्तन संप्रदाय रेवती मोहन दास, (चालियामा), उमापद दास ( मुकरूडीह), जोहर कालिंदी (बामुनडीहा), रवि लोचन गोप( कमलपुर), बासुदेव दास( जामबाद) व गोपाल दास (आंधारझोर) ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तीन दिनों तक…

Read More

मानसिक व मिर्गी रोग से ग्रसित मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच Patamda : मंगलवार को पटमदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माचा में मानसिक बीमार एवं मिर्गी रोग ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल एवं सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से आए हुए 54 मरीजों को जांचोपरांत डॉ. स्मिता हेंब्रम एवं डॉ. ताजिन कुल्लु ने दवाइयां दीं। इस दौरान स्वयंसेवी संस्था ग्रेस इंडिया के अध्यक्ष डा. जया मोईत्रा के द्वारा भेजे गए कंबल एवं वस्त्र…

Read More