Author: Kalyan Kumar Gorai

संगठन में कमियां होना स्वाभाविक लेकिन खामियां नहीं होनी चाहिए: अंजनी कुमार चांडिल डैम में झारखंड पुलिस एसोसिएशन का मिलन समारोह, लंबित कार्यों एवं प्रोन्नति संबंधी मामलों पर चर्चा Chandil: सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल डैम के निकट शीश महल में रविवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन का नववर्ष मिलन समारोह आयोजित हुआ। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संगठन का महत्व, पदाधिकारियों की भूमिका एवं अन्य मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पूर्व संगठन सचिव अंजनी कुमार यादव ने कहा कि संगठन में कमियां होना स्वाभाविक है लेकिन खामियां नहीं होनी चाहिए…

Read More

अनियंत्रित कार ने मजदूरों से भरी मैजिक वैन को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने की कार सवारों की धुनाई Patamda: टाटा – पटमदा मुख्य सड़क के बीच ठनठनी घाटी में पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मजदूरों से भरी मैजिक वैन को टक्कर मार दी। मैजिक वैन जमशेदपुर से मजदूरों को लेकर पटमदा लौट रही थी। इस घटना में दोनों ही वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में जानमाल की हानि नहीं हुई है। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों एवं मैजिक वैन पर सवार…

Read More

जमशेदपुर महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पटमदा के भाजपाइयों ने दी बधाई Patamda: जमशेदपुर महानगर भाजपा में कई वर्षों तक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके सोनारी निवासी संजीव सिन्हा को शनिवार को जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा के बाद से पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है और उन्हें लोग लगातार बधाईयां देने लगे हैं। पटमदा के हुड़ुम्बिल निवासी पुराने भाजपाई सह निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि संजीव सिन्हा के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। करीब 3…

Read More

पोटका में मालवाहक टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य पथ पर तिरिंग गांव के समीप शनिवार को मालवाहक टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य सवारियों को हल्की चोट लगी है। घटना शनिवार देर शाम की है। सूत्रों के अनुसार यूपी कानपुर के कठोई गांव के चप्पल व्यवसायी हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में चप्पल बिक्री करने आए थे। हाट में चप्पल बिक्री करने के पश्चात टेंपो पर कुल नौ लोग सवार होकर हाता से चाईबासा की ओर जा रहे थे। तिरिंग गांव के समीप टेंपो के…

Read More

लावजोड़ा पीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला, 230 लोगों की जांच Patamda : बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा पीएचसी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, बोड़ाम प्रखंड के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, मुखिया मंगल सिंह, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय गोराई , सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार मल्लिक व डॉ. सोमेन कुमार दत्त ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 80 पुरुष और 150 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराते हुए निःशुल्क…

Read More

बोड़ाम में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का हुआ स्वागत Patamda: अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ, बोड़ाम के बैनर तले बीआरसी माधवपुर में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद कुमार घोष की अध्यक्षता में बोड़ाम प्रखंड के नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी सहायक आचार्यों से परिचय का आदान प्रदान के पश्चात घोष ने संघ का महत्व के बारे में वर्णन किया। उन्होंने प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बंधु अजाप्ता की छांव में अपने आपको सुरक्षित महसूस…

Read More

पटमदा में पीडीएस दुकानदारों को दी गई वाई फाई युक्त नई ई-पॉस मशीनें Patamda: पटमदा प्रखंड सभागार में शनिवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के दर्जनों पीडीएस दुकानदारों के बीच वाई फाई युक्त नई ई-पॉस मशीनें का वितरण पटमदा सीओ सह प्रभारी एमओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन के हाथों किया गया। मौके पर समाजसेवी विश्वनाथ महतो, शेख युनुस व सतीश महतो आदि मौजूद थे। इस संबंध में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से 2 जी मशीन से पीडीएस दुकानदार (डीलर) राशन वितरण…

Read More

भाजपा नेता बासुदेव मंडल समेत तीनों आरोपियों ने किया समर्पण, मिली जमानत Patamda: भाजपा के पटमदा मंडल अध्यक्ष एवं बामनी गांव निवासी सह पटमदा थाना कांड संख्या 01/2026 के आरोपी बासुदेव मंडल ने शुक्रवार को जमशेदपुर न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सीमा कुमारी मिंज की अदालत में आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद अदालत से उन्हें जमानत मिल गई है। उनके अलावा 2 अन्य नामजद आरोपी दिवाकर मंडल एवं अमित कुमार सिंह उर्फ आसमान सिंह ने भी जमानत ले ली है। गौरतलब हो कि बुधवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठनठनी घाटी में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए पटमदा…

Read More

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का आसनबनी में भव्य कार्यक्रम : विधायक सविता महतो की उपस्थिति में बांटे गए 700 कंबल Jamshedpur: श्री आचार्य गुरुकुल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आसनबनी (चांडिल) के परिसर में शनिवार को ग्रामीण कल्याण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 700 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथियों में कॉलेज…

Read More

बहन की ससुराल हांसपुर से लौट रहा था संजय, रास्ते में हुआ दुर्घटना का शिकार, बुझ गया घर का इकलौता चिराग संजय कुमार महतो (फाइल फोटो) बोड़ाम के पगदा में बाइक सवार युवक की मौत मामले में हुई पहचान Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क के बीच बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के समीप शुक्रवार को रात करीब साढ़े 8 बजे हुई दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी पहचान बालीगुमा निवासी देबू महतो का एकमात्र पुत्र संजय कुमार महतो के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक (जेएच 05बीबी-2198) से अपनी बहन की ससुराल…

Read More