Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के पगदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क के बीच बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के समीप शुक्रवार को देर रात हुई दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से हुई है। बाइक चालक के सिर पर हेलमेट लगा होने के बावजूद उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर काफी खून जम गया है। अंदाजा है कि शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद ही…

Read More

मुसाबनी में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित स्कूटी हाइवा से टकराई, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक गंभीर घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर के रहने वाले चारों यूनियन बैंक के पास घटी घटना Ghatshila : शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरदा यूनियन बैंक के समीप एक दर्दनाक हादसे में 3 लड़कों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूटी पर चार लड़के सवार होकर अपने घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर खड़े हाइवा में टकरा कर हाइवा…

Read More

पटमदा में वैष्णव समाज का सामूहिक उपनयन समारोह 6 फरवरी को, तैयारी बैठक संपन्न Patamda: शुक्रवार को वैष्णव बैरागी समिति पटमदा की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवराम दास की अध्यक्षता में लावा हरि मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 6 फरवरी (बांग्ला 23 माघ 1432) को सामूहिक उपनयन सह वैष्णव मिलन मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु सदस्यों के बीच जिम्मेदारी बांटी गई। मौके पर संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास ने कहा कि अब तक करीब दो दर्जन बालकों के नाम सूचीबद्ध किए गए…

Read More

डालसा ने बामनी गांव में किया कंबलों का वितरण Patamda: प्रधान जिला जज सह डालसा अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के सहयोग से डालसा सचिव सौरभ त्रिपाठी के द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए शुक्रवार को पटमदा प्रखंड बामनी गांव में दर्जनों बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए ग्राम प्रधान खगेन्द्र नाथ टुडू ने डालसा की इस पहल की प्रशंसा की। इससे पूर्व पटमदा प्रखंड में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहिया के माध्यम से चलाया गया। इस दौरान सभी वर्ग के लोगों को नशा से होनेवाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक…

Read More

झारखंड आंदोलनकारी मथन महतो एमजीएम में भर्ती, पार्षद ने ली जानकारी Patamda: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत पटमदा के बनडीह गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता मथन महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शुक्रवार को पटमदा के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मथन महतो के बेहतर इलाज हेतु अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा से बात की। मौके पर झामुमो नेता आनंदमय महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो, सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, रूपम सिंह, जितेन्द ठाकुर, शोभा गोप, छोटे सरदार, सोनू श्रीवास्तव, सुधांशु कुमार व राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला पार्षद…

Read More

मकर संक्रांति को लेकर दिन- रात मेहनत कर मिट्टी के बर्तन तैयार करने में जुटे कुम्हार Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में रहने वाले कुम्हार समुदाय के लोग मकर संक्रांति के मद्देनजर परिजनों के साथ दिन – रात मेहनत कर मिट्टी के बर्तन तैयार करने में जुटे हैं ताकि इन सामग्रियों को स्थानीय बाजारों में बेचकर कुछ आमदनी कर सके और मकर पर्व को परिवारों के साथ बढ़िया से मनाया जा सके। पटमदा प्रखंड के जोड़सा, बिरखाम, गोपालपुर, लावा तथा बोड़ाम प्रखंड के सुसनी, कुईयानी, रूपसान आदि गांवों में काफी संख्या में कुम्हार जाति के लोग…

Read More

बारीडीह में श्रद्धा के साथ मनाया गया कोका कामार जी का 130 वां शहादत दिवस Jamshedpur: गुरुवार को बिरसा सेना एवं कोका कामार करमाली संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी-मुलवासी समाज के अमर वीर शहीद कोका कामार जी का 130 वां शहादत दिवस जमशेदपुर के बारीडीह स्थित कोका कामार चौक पर श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद कोका कामार जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा साथी, महिला प्रतिनिधि एवं…

Read More

झुंझका में दो दिवसीय जेएसीसी कप क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से Patamda: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत झुंझका क्रिकेट मैदान में जेएसीसी क्रिकेट टीम की ओर से 10 और 11 जनवरी को दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए कमिटी के सदस्य प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमें शामिल होंगी। इसमें विजेता टीम को 18 हजार, उपविजेता टीम को 14 हजार एवं सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दोनों टीमों को साढ़े सात हजार रुपए के हिसाब देकर कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पटमदा…

Read More

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लावजोड़ा में स्वास्थ मेला 10 को Patamda: बोड़ाम प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लावजोड़ा में 10 जनवरी यानी शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला का आयोजन होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ मेला सुबह 10 बजे से लगेगा। मेला में प्रखंड के लोगों की निशुल्क स्वास्थ जांच की जाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में दवाएं भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन रोगों का इलाज मेले में संभव नहीं होगा, ऐसे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार के लिए उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा।

Read More

बोड़ाम में एंबुलेंस समेत अन्य सुविधाओं की मांग पर जिला पार्षद ने सीएस को सौंपा ज्ञापन Patamda: बोड़ाम -01 की जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बोड़ाम प्रखंड के लिए 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने, लावजोड़ा स्थित पीएचसी अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सकों एवं पटमदा सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बोड़ाम प्रखंड में एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की कमी के कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसलिए जनहित के मद्देनजर…

Read More