- पटमदा में फूस के मकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
- 53 किलो वर्ग में भूपेश कुमार महतो बने चैंपियन, बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
- आवारा सांड़ के आतंक से सहमे ग्रामीण, बिड़रा में घायल किसान टीएमएच में भर्ती
- मां पहाड़ी सभी भक्तों के घरों में सुख-समृद्धि का संचार करें : महाबीर मुर्मू
- जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षक संकट पर उपायुक्त से मिले समाजसेवी विश्वनाथ, त्वरित कार्रवाई की मांग
Author: Kalyan Kumar Gorai
जमशेदपुर में आयोजित डहरे टुसू जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग, सफलता से आयोजन समिति उत्साहित Jamshedpur: रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जमशेदपुर में आयोजित डहरे टुसू परब ने जनसहभागिता, सांस्कृतिक चेतना और अनुशासन का एक ऐतिहासिक और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता के साथ यह आयोजन लगातार चौथे वर्ष पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। डहर क्षेत्र की धरती पर यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि लोक संस्कृति की सामूहिक घोषणा बनकर उभरा। मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद सांस्कृतिक यात्रा के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं…
श्री गुरु गोविंद जी का जीवन साहस, करुणा, आध्यात्मिक शिक्षा को समर्पित है: महाबीर मुर्मू Jamshedpur : रविवार को जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा में सिख पंत के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर समस्त झारखंड एवं जमशेदपुर वासियों की शुभकामनाएं और सुख समृद्धि की कामना की। नगर कीर्तन में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान फल, बिस्कुट व चॉकलेट का वितरण किया। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा श्री गुरु…
पाथरडीह प्राथमिक विद्यालय में दो दिवसीय ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम संपन्न Patamda: जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर पटमदा प्रखंड के पाथरडीह प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय ग्राम शिक्षा संगम का समापन शनिवार को हो गया। इस संबंध में प्रधान शिक्षक रवि नरेश प्रसाद ने बताया कि समागम का उद्देश्य शीतकालीन अवकाश में भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित पढ़ाई या सीखने की प्रक्रिया से जोड़े रखना है। शिक्षा का माहौल बनाना तथा स्कूल बंद रहने के दौरान भी पढ़ाई में सक्रिय बनाए रखना तथा माता-पिता की सक्रिय भागीदारी बनाए रखना था। संगम कार्यक्रम में…
गोकुलनगर मामले में मृतक की मां के साथ जेएलकेएम ने डीसी व एसएसपी को ज्ञापन सौंपा, कड़ी कार्रवाई की मांग Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर निवासी रहे जीत महतो की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले में शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की मां पूजा महतो को साथ लेकर जिले के उपायुक्त (डीसी) एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो कर रहे थे। इस संबंध में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बताया…
पिपला में मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती Jamshedpur: शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पिपला गांव में बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश चन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। सभा का संचालन करते हुए असीम कुमार महतो ने सभी अतिथियों, छात्र -छात्राओं एवं अभिभावकों को स्वागत किया एवं उपस्थित सभी ने माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए। सभा में डॉ. तरुण कुमार महतो ने सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को बच्चों के साथ साझा किया। शिक्षक पतित पावन…
विधायक प्रतिनिधि ने खेड़ुआ पंचायत में बांटे 100 कंबल Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने शनिवार को विधायक मंगल कालिंदी की ओर से उपलब्ध कराए गए 100 कंबलों का वितरण खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत धूसरा, बारूडीह, चांपीर, कालाझरना, मादालकोचा गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच किया। मौके पर झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह, कालीपद महतो, स्वपन महतो, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। पहली बार उत्तम क्वालिटी के कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे खिले हुए थे और लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया। चंद्रशेखर टुडू ने लोगों से अपील किया कि इस कंबल का प्रयोग करते हुए…
उत्तराखंड की तर्ज पर पेंशन व सम्मान की मांग पर रांची रैली में शामिल हुए आंदोलनकारी Patamda: झारखंड आंदोलन के जनक जयपाल सिंह मुंडा की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों का कई दल रांची के लिए रवाना हुए। आंदोलनकारी रसराज महतो के नेतृत्व में रांची जाने वालों में शेख सुल्तान अंसारी, पवित्र महतो, आशुतोष महतो, सहदेव सिंह, कालीचरण महतो, राजेंद्र कर्मकार, सतीलाल हेंब्रम, चुना राम मुर्मू आदि शामिल थे। जबकि विश्वजीत प्रमाणिक के नेतृत्व में मनबोध महतो, मलिंद्र सिंह, चित्तरंजन गोप, गोपाल माहली, श्यामापद रजक एवं शंभू महतो आदि…
बेलटांड़-जोड़सा सड़क जर्जर, हादसों का खतरा बढ़ा Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बेलटांड़ से चुड़दा-बांसगढ़ होते हुए पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जोड़सा गांव तक जाने वाली 10 किमी सड़क पूरी तरह जर्जर चुकी है। सड़क पर कई जगहों पर गढ्ढे बन गए हैं और गिट्टियां बिखर चुकी हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुर्घटनाओं की आशंका से क्षेत्र के ग्रामीण हमेशा चिंतित रहते हैं। इस सड़क से पश्चिम बंगाल के लोग भी जरूरी काम से रोजाना जमशेदपुर आना…
बोड़ाम बाजार से 2 गाय और 2 बछड़ों की चोरी, दहशत Patamda: बोड़ाम थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बोड़ाम काली मंदिर के समीप स्थित साधु महतो के गोहाल से शुक्रवार की रात करीब 1 बजे के बाद अज्ञात लोगों ने 2 दुधारू गायों एवं 2 बछड़ों की चोरी कर ली। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और क्षेत्र के पशुपालक दहशत में हैं। घटना के वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे जिसका फायदा चोरों ने उठाया। घटना की जानकारी सुबह में हुई तो काफी संख्या में लोग साधु महतो के घर के पास जुटे…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेधावी छात्र मनोज को नियमित मिल रही है मदद, जताया आभार Patamda: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई कर रहे बोड़ाम प्रखंड के जामबनी गांव निवासी मेधावी छात्र मनोज कुमार महतो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर नियमित मिल रही मदद से काफी राहत मिली है। वह पारिवारिक संकट से जूझ रहे थे। पिता के पैरालिसिस हो जाने के कारण घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इससे मनोज की उच्च शिक्षा पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। मामले की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत को मिलने पर उन्होंने…
