- काली पूजा को लेकर बेलटांड़ हाट में लाखों का कारोबार
- वैष्णव बैरागी समिति ने पटमदा में जनसेवा को समर्पित किया एंबुलेंस, बोड़ाम और कमलपुर को भी जल्द मिलेगी सुविधा
- झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक, टीम में पटमदा एवं धालभूमगढ़ की बेटियां भी
- बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह
- दीपावली पर चाइनीज लाइट से परहेज करने एवं मिट्टी के दीये खरीदकर कुम्हारों का रोजगार बढ़ाने की अपील
Author: Kalyan Kumar Gorai
पोखरिया पंचायत में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाएं शामिल Patamda: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को पोखरिया पंचायत सचिवालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुहागिनी टुडू और विशिष्ट अतिथि हिमानी महतो शामिल हुईं, जबकि संचालन प्रखंड समन्वयक मामोनी महतो ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सावित्रीबाई फुले, कस्तूरबा गांधी तथा फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं के योगदान को स्मरण किया। वहीं हिमानी महतो ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर समान काम के लिए…
पटमदा के नए थाना प्रभारी का जेएलकेएम ने किया अभिनंदन Patamda: पटमदा थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता का जेएलकेएम टीम ने झारखंडी अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए गरीब, शोषित व पीड़ित लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की मांग रखी। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, मृत्युंजय महतो, श्यामसुंदर महतो, साहेब राम महतो, राजेश कुंभकार,…
72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन से गूंजा पटमदा, भक्ति में डूबे लोग Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा, पटमदा बाजार एवं आगुईडांगरा गांव स्थित सोलहआना हरि मंदिर में मंगलवार अहले सुबह 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ। साउंड सिस्टम के माध्यम से गूंजती हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि ने चारों दिशाओं को भक्तिमय बना दिया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। भक्ति के इस पावन आयोजन में गांव का हर कोना आनंद और उल्लास से भर गया। महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी संकीर्तन की धुन पर झूमते…
कमलपुर मंडल अध्यक्ष चयन पर विरोध, पुनः चुनाव की उठी मांग गोपाल चंद्र महतो Patamda: भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित मंडल अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद सामने आया है। पटमदा प्रखंड के कमलपुर मंडल में मधुसुदन महतो को अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध तेज हो गया है। भाजपा के बांगुड़दा पंचायत अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो ने इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि कमलपुर मंडल अध्यक्ष का चयन पुनः पारदर्शी तरीके से कराया जाए। ज्ञापन में आरोप…
बोड़ाम में अवैध महुआ भट्टी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार Patamda : मुख्यमंत्री सचिवालय जनशिकायत कोषांग, रांची एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की गोपनीय शाखा से प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के बंगोई गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। मंगलवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सुनील मंडल की जमीन पर संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्टी का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान करीब 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुनील मंडल को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की…
नवोदय परीक्षा में चमकी प्रतिभा, टैलेंट सर्च एकेडमी के 14 समेत डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यार्थी सफल ओम महतो अंजलि रजवाड़ सुमन महतो शिखा सहिस विभश्री महतो पूनम महतो Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजसेवी हाराधन महतो द्वारा टैलेंट सर्च एकेडमी के बैनर तले बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर के 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ईशा महतो कुणाल महतो शुभजीत कुंभकार सुपर हेंब्रम उमा रानी…
एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सरहुल की छटा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का सशक्त संदेश Jamshedpur: बुधवार को एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर सरहुल उत्सव के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। झारखंड के इस प्रमुख आदिवासी पर्व के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति-आधारित जीवन दृष्टि, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक मूल्यों से जोड़ना रहा। छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को जीवंत और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरना पूजा से हुई, जिसमें साल वृक्ष की आराधना के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह अनुष्ठान आदिवासी…
संजीव सरदार ने पोटका के +2 स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया, कहा : हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, शिक्षकों की जल्द बहाली जरूरी Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में जोरदार तरीके से +2 उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा जनहित का गंभीर विषय है। विधायक ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि पोटका…
पटमदा में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल Patamda : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भुईयांसिनान पुलिस कैंप के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कंटेनर गाड़ी की चपेट में आने से युवक सड़क किनारे जा गिरा। घायल युवक पटमदा के बामनी टोला महुलडीह निवासी है। करीब 25 वर्षीय सुधीर मांडी रोज की तरह अपनी अपाचे बाइक से टाटा स्टील में बी शिफ्ट की ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान विपरीत दिशा से…
चाकुलिया में सियासी हलचल, भाजपा के सक्रिय नेता जगन्नाथ महतो ने पत्नी संग थामा झामुमो का दामन Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भाजपा के सक्रिय नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने अपनी पत्नी एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने औपचारिक रूप से झामुमो का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने दोनों का…
