- काली पूजा को लेकर बेलटांड़ हाट में लाखों का कारोबार
- वैष्णव बैरागी समिति ने पटमदा में जनसेवा को समर्पित किया एंबुलेंस, बोड़ाम और कमलपुर को भी जल्द मिलेगी सुविधा
- झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक, टीम में पटमदा एवं धालभूमगढ़ की बेटियां भी
- बोड़ाम में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह
- दीपावली पर चाइनीज लाइट से परहेज करने एवं मिट्टी के दीये खरीदकर कुम्हारों का रोजगार बढ़ाने की अपील
Author: Kalyan Kumar Gorai
दो मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने का प्रस्ताव पारित Patamda: पटमदा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में पठन -पाठन में हो रही असुविधाओं पर चर्चा की गई। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुमारी अनीता सिन्हा से एकल विद्यालयों में कम से कम दो शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग की है। बैठक में चर्चा के पश्चात पटमदा के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गेरुवाला व बनकुंचिया मध्य विद्यालय को उत्क्रमित…
सिविल सेवा की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट का मुद्दा विधानसभा में उठने पर बढ़ी संशोधन की उम्मीद : उज्ज्वल कुमार Jamshedpur: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी ) द्वारा निर्धारित 1 अगस्त की कट-ऑफ डेट को लेकर राज्यभर के अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को झारखंड विधानसभा में विधायक जयराम महतो द्वारा उठाए जाने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। गौरतलब है कि इस कट-ऑफ डेट का सबसे पहले विरोध कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) उज्ज्वल कुमार महतो द्वारा किया गया था। उन्होंने इसे झारखंड के युवाओं के…
पटमदा में चल रही थी प्रतिबंधित भैंसा लड़ाई, सीओ के पहुंचते ही मैदान हो गया खाली Patamda: जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे से कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकू गांव में प्रतिबंधित भैंसा (काड़ा) लड़ाई का आयोजन चल रहा था। करीब 10 बजे तक एक जोड़े की लड़ाई हो चुकी थी जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति का भैंसा ने जीत दर्ज किया। दूसरे जोड़े को लड़ाने की तैयारी हो रही थी इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटमदा के अंचलाधिकारी (सीओ) डॉ. राजेंद्र कुमार दास पहुंच…
समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने बच्चों के बीच वस्त्र वितरण कर मनाया जन्मदिन Patamda: पटमदा के समाजसेवी सह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ महतो ने बुधवार को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत कोयरा गांव के सबर बस्ती एवं खोकरो पहाड़िया टोला में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया। ग्रामीणों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कोयरा निवासी गौतम महतो ने कहा कि वे छात्र जीवन से ही अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाते रहे हैं तथा निरंतर जनसेवा में सक्रिय हैं। उपस्थित लोगों ने बूढ़ाबाबा से उनके उत्तम स्वास्थ्य…
जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर होगा भव्य आयोजन, तैयारी बैठक संपन्न Jamshedpur : 21 फरवरी को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपनी मातृभाषा और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेते हैं। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति भी अपने गठन के समय से ही इस दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित करती आ रही है तथा मातृभाषा की रक्षा के लिए आंदोलन का संकल्प दोहराती है। इस वर्ष समिति अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मातृभाषा दिवस को और अधिक व्यापक रूप से मनाने जा रही है। वर्ष 2024 में…
पटमदा में जुटे जिले भर के ग्राम प्रधान, पेसा नियमावली पर चर्चा Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में बुधवार को पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक महासचिव मृत्युंजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सभी प्रखंडों के ग्राम प्रधान शामिल हुए और पेसा नियमावली को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति को दूर करने का प्रयास किया गया। जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने कहा कि पेसा कानून में अनुसूचित क्षेत्र में रह रहे लोगों की अपनी – अपनी परंपरा, रीति-रिवाज, सांस्कृतिक, धार्मिक प्रथाओं को संरक्षित करने के लिए अवसर दिया गया है। अनुसूचित…
पश्चिम बंगाल से आलू बीज लेकर लौट रहे बाइक सवार किसान को अज्ञात कार ने रौंदा Patamda : पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बांदोवान थाना क्षेत्र अंतर्गत लिकि पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम करीब 6 बजे हुई सड़क दुघर्टना में पटमदा के लच्छीपुर निवासी किसान रतन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बांदोवान – काटिन मुख्य सड़क पर उस वक्त हुई जब रतन महतो अपनी बाइक पर बांदोवान से आलू बीज का बोरा लेकर लौट रहे थे। घटनास्थल उनके घर से करीब 8 किमी दूर है। स्थानीय लोगों के अनुसार 53 वर्षीय रतन…
साउथ प्वाइंट स्कूल,पटमदा के विद्यार्थियों का जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन Patamda: साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के छह विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 (सेशन- 1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। जेईई मेन परीक्षा 2026 में ज़ैनब जाफ़र सईद ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। प्रमाण्य नागरे ने 96.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेहा महतो (91.33 प्रतिशत), राहुल ओरांव (91.17 प्रतिशत), विशाल (90.33 प्रतिशत) तथा अंजलि कुमारी (86.71 प्रतिशत) ने…
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने बीएड के छात्रों के लिए किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने बुधवार को नए बीएड (2025-2027) सत्र के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें नए छात्रों का स्वागत किया गया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद विवेक सिंह (अध्यक्ष एमबीएनएस) ने अपने संबोधन में नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में…
पटमदा के कुंदरुकोचा में घटिया सड़क निर्माण का आरोप, जिला पार्षद ने रुकवाया काम Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत खेरुआ पंचायत के बामनी टोला बड़डीह से कुंदरुकोचा होते हुए गोबरघुसी तक पीसीसी सह कालीकरण पथ निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया। बुधवार को सुबह बड़डीह के पास विरोध करते हुए पीसीसी ढलाई के कार्य को बंद करवा दिया गया। ग्रामीणों ने भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार होने तक काम बंद रखने को कहा। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा एवं भाजपा के पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल…
