मुहर्रम को लेकर पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक
Patamda : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पटमदा थाना परिसर में पटमदा एवं कमलपुर थाना शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने की। बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की गई।
सीओ ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।



