बोड़ाम के पांचियाडीह में 3 महीने से जलमीनार खराब, कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पगदा टोला पांचियाडीह में राधाकृष्ण आश्रम के बगल में स्थित एक सोलर संचालित जलमीनार पिछले 3 महीने से खराब पड़ा हुआ है। इसकी सूचना लायलम पंचायत के मुखिया को देते हुए ग्रामीणों द्वारा कई बार उसकी मरम्मत हेतु गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
Advertisements
गांव के रतन सिंह ने बताया कि इस पानी का उपयोग पांचियाडीह टोला के दो दर्जन परिवारों के अलावा टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीर भी करते हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी के मौके पर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे लेकिन पानी की कमी से काफी परेशानी हुई। पिछले 3 महीने से टोला के निवासियों को इस बरसात के मौसम में भी कुएं का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। आश्रम के संत ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है।