कैरम टैलेंट में बोड़ाम के बिपुल को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान, विद्यालय प्रबंधन समिति ने किया सम्मानित
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से शनिवार को खेल गांव, रांची में राज्य स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम की ओर से शामिल आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के छात्र बिपुल महतो ने अंडर- 17 (बालक एकल वर्ग) में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से बिपुल को सम्मानित किया गया।
Advertisements
मौके पर अध्यक्ष वीरेन चंद्र महतो, पूर्व अध्यक्ष बनमाली बनर्जी, प्रधानाध्यापक मजनू अंसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्र बिपुल महतो को गुलदस्ता और जर्सी सेट देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय का छात्र राज्य स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है।