बोड़ाम में ईंट भट्ठा के मुंशी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव स्थित हीरा ईंट भट्ठा के मुंशी 50 वर्षीय जय कुमार महतो ने बुधवार की रात को भट्ठा परिसर स्थित एस्बेस्टस मकान में लोहे की पाइप में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी बोड़ाम पुलिस को मिलने पर गुरुवार को सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वह मानगो उलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई का निवासी था और भट्ठा में रहकर ही कामकाज देखता था।
Advertisements
इस संबंध में दिवंगत मुंशी के पुत्र के लिखित आवेदन पर बोड़ाम थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि उनके पिताजी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों हुई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस घटना का कारण प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।