नाई के बेटे को जिले में आठवां स्थान, आईएएस बनने की तमन्ना
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा के लावा गांव निवासी एवं एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के दूसरे साइंस टॉपर प्रदीप कुमार प्रमाणिक ने 451 (90.2 प्रतिशत) अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वह जिले की टॉप टेन सूची में शामिल हैं और आठवां स्थान हासिल किया है। वह काफी गरीब परिवार का लड़का है और उसके पिता सुरेन्द्र प्रमाणिक बेलटांड़ चौक में हजामत बनाने का काम करते हैं। माता कल्पना प्रमाणिक गृहिणी हैं।
Advertisements
वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और दूसरे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई करते थे। वह सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन की विद्याधन छात्रवृत्ति समेत कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। प्रदीप बताते हैं कि उनका आईएएस बनने का सपना है लेकिन उससे पहले वह बीटेक करना चाहते हैं। उन्हें सरोजिनी दामोदर फाउंडेशन से विद्याधन छात्रवृत्ति के तहत इंटर की पढ़ाई के दौरान दो सालों में 20 हजार रुपए मिला है और बीटेक के लिए प्रतिवर्ष 50 से 75 हजार रुपए तक का लाभ मिल सकता है। वह जेईई मेन में भी क्वालिफाई कर चुके हैं इसलिए उसके पास कई अन्य विकल्प भी हैं।