बोड़ाम पुलिस को मिली सफलता, चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
Patamda: बोड़ाम थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हेंब्रम स्पोर्ट्स दुकान से पिछले 26 मई को हुई चोरी के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी अंकित बंगाली (20 वर्ष) को उलीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के पश्चात शनिवार को जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि पिछले 2 माह के अंदर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बोड़ाम थाना से सटे स्पोर्ट्स दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस लगातार कांड का उद्भेदन करने में जुटी हुई है। इन घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में लोगों में काफी रोष एवं दहशत का माहौल था। हालांकि पुलिस द्वारा इन घटनाओं के बाद से पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।





