काश्मार में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 55 मरीजों की जांच
Patamda : पटमदा के काश्मार पंचायत भवन परिसर में रविवार को सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर, एजुकेशनल एकेडमी व संजीव नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 55 लोगों की जांच कर उन्हें दवाइया दी गई।
यह शिविर डॉक्टर सुकुमार पंडित की देखरेख में आयोजित की गई। मौके पर संस्था सूर्योदय नेशनल के अध्यक्ष सुजीत साहू, सामाजिक कार्यकर्ता शरत सिंह सरदार, ददन सिंह, मुखिया लक्ष्मी सिंह सरदार, प्रदीप महतो, नंदा रजक व सिंगो सोरेन आदि उपस्थित थे।





