युवा समाजसेवी विश्वजीत महांती ने 35 की उम्र 36वीं बार किया रक्तदान

Jamshedpur: जमशेदपुर के युवा समाजसेवी विश्वजीत महांती रविवार को अर्पण संस्था की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। वे 35 वर्ष की उम्र में लगातार 36वीं बार रक्तदान करते हुए युवाओं से रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की। अर्पण संस्था के 10 वर्ष पूरा होने पर शिविर का आयोजन किया गया था।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मगंल कालिंदी, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्पण संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने की। इस शिविर में सुबह से शाम तक कुल 1018 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जो जमशेदपुर के लिए एक रिकॉर्ड है।





