बोड़ाम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, अंडर-17 बालक व बालिका दोनों ही वर्ग में लायलम उउवि चैंपियन

Patamda: बोड़ाम के बांकादा फुटबॉल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें अंडर -15 बालक वर्ग एवं अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया जो प्रखंड के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों से (कक्षा 6 से 8 वीं एवं 9 से 12वीं) शामिल हुए।
अंडर – 17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम विजेता जबकि आदर्श आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहाड़पुर की टीम उपविजेता रही। अंडर -15 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय बांकादा विजेता एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम उपविजेता रही। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बतौर मुख्य अतिथि बेलडीह पंचायत के पंसस प्रतिनिधि बेल्डीह प्रबोध महतो के हाथों ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी उपस्थित थे। इसे सफल बनाने में शिक्षक मधुसूदन प्रसाद, जनार्दन गोराई, विनोद कुमार, मकर हेम्ब्रम, मुकेश प्रसाद, कृष्ण चंद्र दास, राजीव रंजन पाण्डेय, कृष्णपद हांसदा, कालीचरण सिंह सरदार एवं बीआरपी मनोरंजन महतो का योगदान सराहनीय रहा।





