बोड़ाम में एक कुत्ते ने 8 लोगों को काटा, दहशत

Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर परिसर में 5 लोगों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा भगाए जाने पर करीब दो किमी दूर भूला मोड़ पर 3 अन्य लोगों को भी काट लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल एक बार फिर कायम हो गया है।
पिछले करीब डेढ़ माह से जारी कुत्ते के काटने की घटना से लोग चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई उपाय नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। भूला निवासी कल्लोल कर्मकार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। इधर जोबा गांव निवासी सागेन मुर्मू समेत कई लोगों ने पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में जाकर एंटी रेबीज टीका लगवाया।





