एसएस +2 हाई स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Patamda: एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में मंगलवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करने वाले कानूनों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में शिक्षिका डॉली डे, शिक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह, राशिद नेसार, अल्पा रोशनी बाखला, अभिजीत पाल एवं रितिका गुंजन धान ने छात्र – छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की और उन्हें बाल यौन अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए आइए हम सब मिलकर बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए काम करें।





