पटमदा बीओआई के अधिकारी आलोक कुमार को दी गई विदाई
Patamda: बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा के सहायक प्रबंधक रहे आलोक कुमार का गालूडीह शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर स्थानांतरण होने पर सोमवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ससम्मान विदाई दी गई।
मौके पर मौजूद विजया हीरो के डीलर गोपाल कुमार ने बताया कि आलोक कुमार ने अपने करीब 15 माह के कार्यकाल में पटमदा में बेहतर सेवाएं प्रदान की। उनका प्रत्येक ग्राहक से कुशल व्यवहार के चलते लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान कमला होंडा के डीलर ईशान चंद्र गोप, लालचांद कालिंदी, शिशुपाल सिंह सरदार, पवन हालदार, परमेश्वर गोप व सोनू दास आदि मौजूद थे। दूसरी ओर आलोक कुमार ने बताया कि पटमदा क्षेत्र के लोगों से मिला प्यार और स्नेह को सहेजकर रखने का प्रयास करेंगे। यहां के लोग काफी अच्छे हैं।





