लावजोड़ा में 10 दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब, अंधेरे में 60 परिवार
Patamda बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव में पिछ्ले 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने से गांव के 60 परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। गांव के आकाश महतो ने बताया कि 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी को भी दी गई है। लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके लिए विभाग से ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। साथ ही बारिश के इस मौसम में मच्छर व सांप बिच्छू का भय सता रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
इस दौरान बसंत महतो, विजय महतो, बिमल महतो, आकाश महतो, शंभु महतो, निलकमल महतो, हेमंत महतो, मधु महतो,रवि महतो, अजय महतो, साधु महतो, संजय महतो, सुमन महतो, बबलू महतो आदि उपस्थित थे।





